आम आदमी पार्टी की
सरकार ने सिपाही विनोद कुमार के परिवार को 1 करोड़ रुपए मुआवजा राशि देने
की घोषणा की है। वसंत कुंज इलाके में शुक्रवार रात करीब 12 बजे शराब
तस्करों ने सिपाही विनोद कुमार की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। दूसरी ओर
शिक्षा और पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसौदिया ने कहा कि बिना पुनर्वास के
झुग्ग्यिां नहीं गिराई जाएंगी। इसके अलावा उन्होंने नर्सरी एडमिशन के लिए
हेल्प लाइन बनाने की भी बात कही है। दूसरी ओर गिरीश सोनी ने कहा है कि
जनता से किए गए सभी वादे पूरे किए जाएंगे। वहीं सोमवार रात तीन बजे मनीष
सिसौदिया ने दिल्ली के रैन बसेरों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रैन
बसेरों में रह रहे लोगों की समस्याओं को सुना और उन्हें पूरा करने का
आश्वासन दिया।
Monday, 30 December 2013
Sunday, 29 December 2013
Farooq Sheikh's Body To Be Brought Back To India For Funeral विज्ञापन
मशहूर फिल्म अभिनेता फारुख शेख का अंतिम संस्कार सोमवार को होगा। उनका
शनिवार को दुबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। इसके बाद रविवार
को उनका शव भारत लाया गया। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड आहत है।
इंडस्ट्री के कई लोगों ने इस शेख की मौत पर दुख व्यक्त किया है और उनके
दुनिया के जाने को सिनेमा की एक बड़ी क्षति बताया है।
वह न केवल उम्दा कलाकार थे, बल्कि बेहद अच्छे इंसान भी थे। जम्मू
कश्मीर में आतंकवाद की भेंट चढ़ गए एक शख्स की विधवा श्रुति कांबले को इस
बात का गम है कि वह शेख को उनकी महानता के लिए शुक्रिया तक नहीं कह सकीं।
पति की मौत के बाद से ही कांबले और उनके दो बेटों को एक शख्स लगातार मदद
दे रहा था। उन्हें शनिवार को पता चला कि वह शख्स फारुख शेख थे।
Saturday, 21 December 2013
Devyani Khobragade Case Latest News India And US
http://www.bhaskar.com/article/NAT-devyani-khobragade-case-latest-news-india-and-us-4470983-NOR.htmlभारतीय राजनयिक देवयानी खोब्रागडे पर आरोप लगाने वाली जिस संगीता रिचर्ड का पता लगाने की कोशिश भारतीय एजेंसियां कर रही हैं, उसका पता चल गया है। संगीता इन दिनों न्यूयॉर्क के मैनहैटन इलाके में नौकरी कर रही है। रिचर्ड को न्यूयॉर्क की एक गैर सरकारी संस्था सेफ होराइजन ने पनाह दी हुई है। सेफ होराइजन संगीता को कानूनी सलाह दिलाने में भी मदद कर रही है। इस संस्था का दावा है कि उसकी पहल पर संगीता रिचर्ड को नौकरी मिली है। सेफ होराइजन की प्रवक्ता ने कहा, 'रिचर्ड के बारे में हमारी संस्था को इसी साल जुलाई में जानकारी मिली थी। हम उसकी मदद कर रहे हैं।'
Wednesday, 18 December 2013
Latest News For Arvind Kejriwal AAP's Delhi Debut Fuels Its Spread In 22 States Lok Sabha Poll
नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी (आप) का जनमत संग्रह जारी है। 'आप' ने दिल्ली में सरकार बनाने के लिए जनता की राय मांगी
है। शुरुआती चार घंटे में ही पार्टी को तीन लाख लोगों की राय मिली
है। इनमें एसएमएस से दो लाख जबकि फेसबुक पर 50 हजार लोगों की राय मिली
है। 50 हजार लोगों ने फोन के जरिये अपनी राय जाहिर की है। जनमत संग्रह
रविवार तक चलेगा। लोगों की राय के आधार पर 'आप' सोमवार को फैसला करेगी कि
दिल्ली में सरकार बनाई जाए या नहीं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में परचम लहराने वाली 'आप' लोकसभा चुनाव के
लिए जोरदार तैयारी कर रही है। हालांकि, राजनीतिक विश्लेषक 2014 चुनाव में
आप की संभावनाओं पर यह कहकर सवाल उठा रहे हैं कि आप के पास संगठन नहीं है,
लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि जनवरी 2012 में राजनीति में आने का
एलान करने वाली आम आदमी पार्टी ने बहुत कम वक्त में 22 राज्यों में
नेटवर्क खड़ा कर लिया है। इन 22 में आधे से ज्यादा राज्यों में तो पार्टी
ने कई जगहों पर बड़े कार्यालय स्थापित कर लिए हैं। इतना ही नहीं, इस बार
के लोकसभा चुनाव में 12 करोड़ नए मतदाताओं पर पार्टी की नजर हैं। आप नए
मतदाताओं को लुभाने के लिए सोशल मीडिया कैंपेन पर भरोसा कर रही है। सोशल
मीडिया के जरिए पार्टी दिल्ली में सफलता अर्जित कर चुकी है।
Subscribe to:
Comments (Atom)


