Monday, 30 December 2013

Manish Sisodia announced - without rehabilitation will not demolished shanties, at three o'clock in the night to visit nightshelters

आम आदमी पार्टी की सरकार ने सिपाही विनोद कुमार के परिवार को 1 करोड़ रुपए मुआवजा राशि देने की घोषणा की है। वसंत कुंज इलाके में शुक्रवार रात करीब 12 बजे शराब तस्करों ने सिपाही विनोद कुमार की पीट-पीट कर हत्‍या कर दी थी। दूसरी ओर शिक्षा और पीडब्‍ल्‍यूडी मंत्री मनीष सिसौदिया ने कहा कि बिना पुनर्वास के झुग्ग्यिां नहीं गिराई जाएंगी। इसके अलावा उन्‍होंने नर्सरी एडमिशन के लिए हेल्‍प लाइन बनाने की भी बात कही है। दूसरी ओर गिरीश सोनी ने कहा है कि जनता से किए गए सभी वादे पूरे किए जाएंगे। वहीं सोमवार रात तीन बजे मनीष सिसौदिया ने दिल्‍ली के रैन बसेरों का दौरा किया। इस दौरान उन्‍होंने रैन बसेरों में रह रहे लोगों की समस्‍याओं को सुना और उन्‍हें पूरा करने का आश्‍वासन दिया।

No comments:

Post a Comment