Sunday, 29 December 2013

Farooq Sheikh's Body To Be Brought Back To India For Funeral विज्ञापन

मशहूर फिल्म अभिनेता फारुख शेख का अंतिम संस्कार सोमवार को होगा। उनका शनिवार को दुबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। इसके बाद रविवार को उनका शव भारत लाया गया। उनके  निधन की खबर से बॉलीवुड आहत है। इंडस्ट्री के कई लोगों ने इस शेख की मौत पर दुख व्यक्त किया है और उनके दुनिया के जाने को सिनेमा की एक बड़ी क्षति बताया है।  
 
वह न केवल उम्‍दा कलाकार थे, बल्कि बेहद अच्‍छे इंसान भी थे। जम्‍मू कश्‍मीर में आतंकवाद की भेंट चढ़ गए एक शख्‍स की विधवा श्रुति कांबले को इस बात का गम है कि वह शेख को उनकी महानता के लिए शुक्रिया तक नहीं कह सकीं। पति की मौत के बाद से ही कांबले और उनके दो बेटों को एक शख्‍स लगातार मदद दे रहा था। उन्‍हें शनिवार को पता चला कि वह शख्‍स फारुख शेख थे।
http://www.bhaskar.com/article/NAT-farooq-sheikhs-body-to-be-brought-back-to-india-for-funeral-4478708-PHO.html

No comments:

Post a Comment