आम आदमी पार्टी के कस्तूरबा नगर से विधायक मदनलाल ने सनसनीखेज खुलासा किया
है। मदनलाल ने कहा है कि उन्हें पैसों का लालच देकर पार्टी तोड़ने का ऑफर
दिया गया था। उन्होंने कहा कि सात दिसंबर को रात में उन्हें एक आईएसडी कॉल
आई। खुद को नरेंद्र मोदी का करीबी बताने वाले उस शख्स ने बीजेपी नेता अरुण जेटली से बात करवाने के लिए कहा।
मदनलाल उन्हें आम आदमी पार्टी के नौ विधायक तोड़ने के लिए कहा गया और इसकी एवज में उन्हें सीएम पद और पैसों का लालच दिया गया। उन्हें सीएम पद के साथ बीस करोड़ रुपए देने का ऑफर भी दिया गया। 'आप' की प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेताओं ने नरेंद्र मोदी, अरुण जेटली और हर्षवर्द्धन पर दिल्ली में उनकी सरकार गिराने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया।

संजय सिंह ने खिड़की एक्सटेंशन मामले में सफाई देते हुए कहा कि
कांग्रेस और बीजेपी केवल 'आप' सरकार को बदनाम करने की राजनीति कर रही है।
उन्होंने कहा कि पार्टी मंगलवार से पोल खोल अभियान चलाएगी और बीजेपी और
कांग्रेस के झूठे आरोपों की हवा निकालेगी। आप नेता आशुतोश ने कहा कि मीडिया
संस्थानों में बैठे मोदी के कुछ लोग 'आप' को निशाना बना रहे हैं।

No comments:
Post a Comment