Thursday, 6 February 2014

Samjhauta Express Blast Latest News in Hindi

http://www.bhaskar.com/article-ht/NAT-swami-asimananda-rss-samjhauta-express-blast-latest-news-4514016-PHO.html
समझौता एक्‍सप्रेस धमाके मामले में कांग्रेस ने संघ और बीजेपी पर निशाना साधा है। केंद्रीय विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा है कि यह देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला है और सच सामने आना चाहिए। वहीं गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने असीमानंद के बयान में सच्‍चाई होने की बात कही है। कांग्रेस इस मामले ने सीबीआई जांच की भी मांग की है। कांग्रेस नेता और केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने तो आरएसएस चीफ मोहन भागवत की गिरफ्तारी की मांग कर डाली है। बसपा अध्‍यक्ष मायावती ने भी आरोपों की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की है। 
 
बीजेपी और संघ ने संघ प्रमुख मोहन भागवत पर लगाए आरोपों को बेबुनियाद बताया है। बीजेपी प्रवक्‍ता मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने कांग्रेस पर षड्यंत्र का आरोप लगाते हुए कहा है कि चुनाव नजदीक होने के कारण कांग्रेस ऐसे मुद्दों को हवा दे रही है। एक अन्‍य प्रवक्‍ता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि ऐसा कोई इंटरव्यू हुआ ही नहीं है।
 

No comments:

Post a Comment