Tuesday, 4 February 2014

Sachin Tendulkar receive Bharat Ratna Award

http://www.bhaskar.com/article-ht/NAT-the-bharat-ratna-medal-that-will-be-presented-to-sachin-tendulkar-on-tuesday-was-4511847-NOR.html
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंडुलकर और वैज्ञानिक प्रो. सीएनआर राव को आज राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया। यहां राष्‍ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में दोनों को सम्‍मानित किया गया। इस मौके पर सचिन अपने परिवार के साथ मौजूद थे। 
 
भारत रत्‍न से सम्‍मानित होने वाले सचिन पहले खिलाड़ी और प्रो. राव चौथे वैज्ञानिक हैं। भारत रत्‍न से सम्‍मानित होने वाले सचिन सबसे कम उम्र के व्‍यक्ति हैं। इस समय उनकी उम्र करीब 40 साल है। इससे पहले जब राजीव गांधी के लिए इस सम्‍मान की घोषणा हुई थी, तब उनकी उम्र 47 साल की होती। गांधी को यह सम्‍मान मरणोपरांत दिया गया था।
 

No comments:

Post a Comment