आम आदमी पार्टी
(आप) सरकार की कार्यशैली से नाराज एनआरआई ने पार्टी से दूरी बनाना शुरू कर
दिया है। न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में रह रहे काफी संख्या
में एनआरआई ने न केवल पार्टी को फंड देना बंद कर दिया है, बल्कि उन्होंने ‘आप’ को वोट देने के लिए माफी भी मांगी है। इसके लिए एनआरआई ने एक फेसबुक
पेज (I am Sorry I voted for AAP) बनाया है। इस फेसबुक पेज से करीब 100
सदस्य जुड़े हैं। इनमें से काफी ऐसे लोग हैं, जिन्होंने ‘आप’ को लाखों
रुपए चंदे के रूप में दिए हैं। कई ऐसे एनआरआई, जिन्होंने ‘आप’ को चंदा
दिया था और वे ‘आप’ के फेसबुक पेज से जुड़े थे, उन्होंने खुद को अनफ्रेंड
कर दिया है।
कम हुआ पार्टी का फंड

No comments:
Post a Comment