भारत ने अमेरिका को एक बार फिर जैसे को तैसा वाले अंदाज में जवाब
दिया। मामला राजनयिक देवयानी खोब्रागडे से जुड़ा है। अमेरिका ने वीसा
धोखाधड़ी मामले में देवयानी को राहत देने से इनकार कर दिया। कहा, मुकदमा
चलेगा। नाराज भारत ने तुरंत कार्रवाई की। देवयानी को देश वापस बुलाया। इसके
बाद एक अमेरिकी राजनयिक को निष्कासित कर दिया। उसे देश छोडऩे के लिए 48
घंटे का वक्त दिया गया है। आरोप है कि इस राजनयिक ने देवयानी की गिरफ्तारी
से दो दिन पहले उनकी नौकरानी के तीन सदस्यों को भारत से बाहर भेजने में
मदद की थी। भारत के इस सख्त कदम पर ओबामा प्रशासन नाराज हो गया है।

No comments:
Post a Comment