दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने धरने और उनकी सरकार के
मंत्री सोमनाथ भारती कानून को अपने हाथ में लेने की वजह से आलोचना झेल रहे
हैं। लेकिन भले ही केजरीवाल ने अपने धरने का मकसद दिल्ली पुलिस को अपने
मातहत लाए जाने की कोशिश बताया था, लेकिन सभी जानते हैं कि धरने की बुनियाद
में भी सोमनाथ भारती ही थे। इस समय सोमनाथ भारती आम आदमी पार्टी के सबसे
बड़े 'सिरदर्द' साबित हो रहे हैं। सोमनाथ भारती ने दिल्ली के खिड़की
एक्सटेंशन इलाके में पुलिस के कामकाज में दखल देने की कोशिश की, जिसे कैमरे
पर दुनिया ने देखा। इस मामले में सोमनाथ की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।
आज उन्हें दोपहर में महिला आयोग के सामने पेश
होना है। लेकिन सोमनाथ भारती का कानून में दखल देने का यह पहला मामला नहीं
है। इससे पहले वे कानून तोड़ने के लिए भी आलोचना के घेरे में रहे हैं।
मीडिया में सामने आईं रिपोर्ट में कहा गया है कि सोमनाथ भारती वकील बनने से
पहले स्पैम मेल का काम करते थे। वहीं वकील के तौर पर बैंक के फ्रॉड के केस
में कोर्ट ने उन्हें सुबूतों के साथ छेड़छाड़ करने पर फटकार लगाई थी।

No comments:
Post a Comment