देश के आठ महानगरों में कराए गए एक सर्वे के मुताबिक बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे हैं। लेकिन लोगों का यह भी मानना है कि आगामी लोकसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी बड़ा उलटफेर कर सकती है। सर्वे के मुताबिक यह नई पार्टी भाजपा और कांग्रेस के बाद तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है।
अंग्रेजी अखबार 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के लिए मार्केट रिसर्च एजेंसी
IPSOS द्वारा किए गए इस सर्वे में शामिल लोगों में से करीब एक तिहाई का
मानना है कि 'आप' इन चुनावों में 26 से 50 सीटें जीतेगी, जबकि 26 फीसदी
लोगों का मानना है कि यह पार्टी 51 से 100 सीटें जीतेगी। 11 फीसदी लोगों का
मानना है कि 'आप' 100 से ज्यादा सीटें जीतेगी

No comments:
Post a Comment