Tuesday, 7 January 2014

AAP Favours More Quota For Weak And Women In Reservation

http://www.bhaskar.com/article-ht/NAT-aap-favours-more-quota-for-weak-and-women-in-reservation-4486825-NOR.html
लोकसभा चुनाव अभी कुछ महीने दूर हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी (आप) ने संवेदनशील मुद्दों को उछालना शुरू कर दिया है। पार्टी के नेता योगेंद्र यादव ने आरक्षण के मुद्दे को हवा दे दी है। योगेंद्र यादव ने कहा है, 'हमारी पार्टी पिछड़ी जातियों और महिलाओं के लिए आरक्षण में ज्यादा कोटे की मांग करेगी।' योगेंद्र के मुताबिक भारत में जाति के आधार पर भेदभाव बहुत ज्यादा है, जबकि उतना ही खराब भेदभाव वर्ग और स्त्री या पुरुष के बीच है। योगेंद्र का कहना है कि उनकी पार्टी समाज के सभी तबकों में भेदभाव के शिकार लोगों की भलाई के लिए काम करेगी। इससे पहले आम आदमी पार्टी के नेता प्रशांत भूषण ने कश्मीर में सेना की तैनाती जनता से पूछकर किए जाने की बात कही थी। लेकिन पार्टी के इस रुख से उसका सबसे बड़ा समर्थक वर्ग यानी युवा वोटर नाराज हो सकता है। युवाओं के बीच आरक्षण को लेकर बहस होती रहती है। इनका एक धड़ा इसका प्रबल विरोधी है

No comments:

Post a Comment