Monday, 6 January 2014

Weather News In Hindi Fog Update On 7th January

http://www.bhaskar.com/article-ht/NAT-weather-news-in-hindi-fog-update-on-7th-january-4486495-NOR.html
अमेरिका में कड़कड़ाती सर्दी ने लोगों की जिंदगी मुहाल कर दी है। बर्फबारी और सर्दी की वजह से अमेरिका में 20 लोगों की मौत की खबर है। अमेरिका के शिकागो में तापमान अंटार्कटिक महाद्वीप के कुछ हिस्सों से कम हो गया है। अमेरिका में मंगलवार को पारा शून्य से 51 डिग्री नीचे तक गिर सकता है।  समूचा उत्तर भारत इस समय ठंड और कोहरे की चपेट में है। मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में कोहरा से राहत मिली लेकिन सर्द मौसम की मार बरकरार है। मौसम विभाग ने आठ और नौ जनवरी को कश्मीर में बर्फबारी और बारिश की चेतावनी दी है।

No comments:

Post a Comment